Correct Answer:
Option A - उत्तरी भारत में नवपाषाण काल के पुरावशेष जम्मू-कश्मीर प्रदेश में स्वात घाटी में स्थित विभिन्न पुरास्थलों से प्राप्त हुए हैं। प्रमुख पुरास्थलों में बुर्जहोम, गुफकराल तथा मार्तण्ड का उल्लेख किया जा सकता है। गुफकराल नामक पुरास्थल जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले की त्राल तहसील में श्रीनगर से दक्षिण-पूर्व दिशा में लगभग 41 किमी. की दूरी पर स्थित है। इस पुरास्थल की खोज सन् 1962-63 में भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण विभाग ने किया था तथा पुरातत्त्व सर्वेक्षण विभाग की प्रागैतिहासिक शाखा के तत्त्वावधान में ए.के. शर्मा ने सन् 1981 में यहाँ पर खुदाई करवायी थी। कश्मीर के प्रमुख स्थल गुफकराल एवं बुर्जहोम से गर्तावास, फसल काटने के पाषाण औजार तथा मनुष्य एवं पशुओं के पृथक एक संयुक्त रूप से शवाधान के साक्ष्य मिले हैं। इसी क्रम में बुर्जहोम से मानव के साथ कुत्ते को दफनानें का साक्ष्य मिलता है। बुर्जहोम की खोज 1935 में डी. टेरा एवं पीटरसन द्वारा की गयी थी।
A. उत्तरी भारत में नवपाषाण काल के पुरावशेष जम्मू-कश्मीर प्रदेश में स्वात घाटी में स्थित विभिन्न पुरास्थलों से प्राप्त हुए हैं। प्रमुख पुरास्थलों में बुर्जहोम, गुफकराल तथा मार्तण्ड का उल्लेख किया जा सकता है। गुफकराल नामक पुरास्थल जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले की त्राल तहसील में श्रीनगर से दक्षिण-पूर्व दिशा में लगभग 41 किमी. की दूरी पर स्थित है। इस पुरास्थल की खोज सन् 1962-63 में भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण विभाग ने किया था तथा पुरातत्त्व सर्वेक्षण विभाग की प्रागैतिहासिक शाखा के तत्त्वावधान में ए.के. शर्मा ने सन् 1981 में यहाँ पर खुदाई करवायी थी। कश्मीर के प्रमुख स्थल गुफकराल एवं बुर्जहोम से गर्तावास, फसल काटने के पाषाण औजार तथा मनुष्य एवं पशुओं के पृथक एक संयुक्त रूप से शवाधान के साक्ष्य मिले हैं। इसी क्रम में बुर्जहोम से मानव के साथ कुत्ते को दफनानें का साक्ष्य मिलता है। बुर्जहोम की खोज 1935 में डी. टेरा एवं पीटरसन द्वारा की गयी थी।