Explanations:
गाँधी जी ने सत्याग्रह शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम 1906 में दक्षिण अफ्रीका में एशियाई कानून संशोधन अध्यादेश को संदर्भित करते समय ट्रांसवाल विधानसभा के सम्मुख प्रस्तुत किया था। गांधीजी ने भारत में अपने सत्याग्रह का प्रयोग सर्वप्रथम 1917 में चम्पारन (बिहार) में किया। इस सत्याग्रह के अंतर्गत गांधी जी ने बिहार के चम्पारन जिले में नील की खेती करने वाले किसानों पर यूरोपीय मालिकों द्वारा किए जा रहे अत्याचारों के खिलाफ आन्दोलन चलाया जिसमें उन्हें सफलता मिली। इसी सत्याग्रह के दौरान रवीन्द्रनाथ टैगोर ने सर्वप्रथम गांधीजी को ‘महात्मा’ की उपाधि दी। 1918 में गांधी जी ने अहमदाबाद मिल मजदूरों की वेतन वृद्धि के लिए आमरण अनशन किया और सरकार मजबूर होकर मजदूरों की 33% माँगे मान ली।