Explanations:
आकाशगंगा गैस, धूल और अरबों सितारों का एक विशाल संग्रह,होता है। जिसमें सभी तत्व गुरुत्वाकर्षण द्वारा एक साथ जुड़े होते हैं। इसमें कई ग्रह एवं पिंड शामिल होते हैं। आकाश गंगा शब्द ग्रीक भाषा से लिया गया है। जिसका शाब्दिक अर्थ ‘दूधिया’ है। सूक्ष्मतम अणुओं से लेकर विशाल आकाश गंगाओं के सम्मिलित स्वरूप को ‘ब्रह्माण्ड’ कहा जाता है। ‘महा विस्फोट सिद्धान्त’ (Big Bang Theory) ब्रह्माण्ड की उत्पत्ति से संबंधित है।