Explanations:
चल या प्लव ढाल (Floating Gradient)– सामान्य गति से चलता हुआ कोई वाहन जब अधोमुखी ढाल (Down gradient) पर आता है तब बिना चल-शक्ति लगाये अथवा बिना ब्रेक लगाये, यदि वह समान गति बनाये रखता है, तब ऐसी ढाल को प्लव या फ्लोटिंग ढाल कहते हैं। ∎ फ्लोटिंग ग्रेडिएंट की अधिकता में चढाव या गिरावट को अप्रभावी चढाव या अप्रभावी गिरावट कहते हैं। ∎ फ्लोटिंग ग्रेडिएंट पर चलते वाहन में न ही त्वरण होता है और न ही मन्दन। ∎ इसमें कर्षण बल और कर्षण प्रतिरोध एक-दूसरे के बराबर होते हैं। ∎ सामान्यत: प्लव ढ़ाल (Floating gradient) शिखर वक्र पर प्रदान किये जाते हैं।