Explanations:
फ्रांसीसी क्रांति जिससे फ्रांस में व्यापक राजनीतिक उथल-पुथल का दौर-शुरू हुआ, 1789 ई० में प्रारंभ हुई और 1799 तक चली। यह क्रांति लुई 16वें के शासनकाल में हुई। फ्रांसीसी क्रांति के लिए तात्कालीन राजनीतिक, सामाजिक एवं आर्थिक परिस्थितियां जिम्मेदार रहीं। यह क्रांति चार चरणों में सम्पन्न हुई। प्रथम चरण (1789-1792) द्वितीय चरण (1792-1794) तृतीय चरण (1794-99) चतुर्थ चरण (1799-1841) सम्मिलित हैं। फ्रांस की क्रांति पर अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम का प्रभाव स्पष्टत: दिखाई पड़ता है।