Explanations:
मानसून का अर्थ है एक वर्ष के दौरान वायु की दिशा में ऋतु के अनुसार परिवर्तन/भारतीय मानसून ऋतु के दौरान भारतीय क्षेत्र में केवल पूर्वी जेट प्रवाह विद्यमान होते हैं। भारत में पश्चिमी जेट धाराएं ग्रीष्म ऋतु को छोड़कर पूरे वर्ष हिमालय के दक्षिण में प्रवाहित होती हैं। इस पश्चिमी प्रवाह के द्वारा देश के उत्तर एवं उत्तर-पश्चिमी भाग में पश्चिम चक्रवाती विक्षोभ आते हैं जबकि पूर्वी जेट धारा गर्मी के महीनों में प्रायद्वीपीय भारत के ऊपर प्रवाहित होती है।