Explanations:
जॉन डाल्टन के सिद्धान्त के अनुसार, ‘‘प्रत्येक पदार्थ छोटे-छोटे कणों से मिलकर बना होता है जिन्हें परमाणु कहते है और परमाणु को किसी भी भौतिक या रासायनिक विधि से विभाजित नहीं किया जा सकता है।’’ डॉल्टन का परमाणु सिद्धान्त द्रव्यमान संरक्षण के नियम और निश्चित अनुपात के नियम पर आधारित है। इस सिद्धान्त के प्रमुख बिन्दु निम्न है- • प्रत्येक तत्व अतिसूक्ष्म अविभाज्य कणों से मिलकर बना है जिन्हें परमाणु कहते है। • भिन्न-भिन्न तत्वों के परमाणु के गुण भी भिन्न-भिन्न होते है। • परमाणु अविनाशी होता है।