Explanations:
चीन में उत्तरी आक्रमणकारियों से रक्षा हेतु 5वीं शताब्दी से 16वीं शताब्दी तक कई दीवारे बनी, जिन्हें मिलाकर चीन की दीवार कहा गया। चीन के प्रथम सम्राट क्विन शि हुआंग द्वारा बनवाई गई दीवार सभी दीवारों में सबसे ज्यादा प्रसिद्ध थी। यह दीवार मिंग वंश द्वारा बनवाई हुई वर्तमान दीवार के सुदूर उत्तर में बनी थी। अत: चीन की विशाल दीवार के निर्माण का श्रेय क्विन शि हुआंग को ही जाता है।