Explanations:
प्लासी की विजय 1757 तथा बक्सर की विजय 1764 से ब्रिटिश कंपनी एक व्यापारिक वंâपनी से साम्राज्यवादी शासक के रूप में परिवर्तित हुई। अत: मुख्य रूप से 1757 से 1947 तक ब्रिटिश शासकों ने भारत पर लगभग 200 वर्षों तक शासन किया। भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम 1947 द्वारा भारत को स्वतंत्र एवं प्रभुता संपन्न देश घोषित किया गया और भारत के प्रशासन के प्रति ब्रिटिश संसद की जबावदेही समाप्त हुई।