Explanations:
भारत में पुर्तगालियों का प्रथम आगमन वास्कोडिगामा के आगमन रुप में 1498 ई० में हुआ। पुर्तगालियों ने अपना प्रथम कारखाना 1503 ई० में कोचीन में स्थापित किया तथा 1510 में गोवा व 1535 ई० में दीव आदि स्थानों पर अपने कारखाने स्थापित किए। पुर्तगालियों ने 1661 ई० में बम्बई को ब्रिटेन को दहेज के स्वरूप में दे दिया। इसके पहले बम्बई तथा पूर्वी व्यापार पर पुर्तगालियों का एकाधिकार था। मुगलों ने पुर्तगालियों को व्यापारिक छूटें प्रदान की थी।