Explanations:
भारत वर्ष में राष्ट्रीय स्तर पर जैविक खेती के केन्द्रित व सुव्यवस्थित विकास हेतु भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा वर्ष 2001 में अपने उपक्रम कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) के माध्यम से जैविक प्रमाणीकरण की प्रक्रिया को नियंत्रित करने के लिए NPOP (National Programme for Organic Production-राष्ट्रीय जैविक उत्पाद कार्यक्रम) की शुरुआत की गई है। इस प्रमाणीकरण व्यवस्था के तहत NPOP द्वारा सफल प्रसंस्करण इकाइयों, भंडारों और खेतों को ‘इंडिया आर्गेनिक’ का लोगो प्रदान कराया जाता है। APEDA की स्थापना दिसंबर, 1985 में संसद द्वारा पारित कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण अधिनियम के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा की गयी थी। सिक्किम भारत सहित विश्व का पहला पूर्णत: जैविक खेती पर आधारित राज्य है। जहाँ पर शतप्रतिशत कृषि जैविक खेती कृषि के अन्तर्गत की जाती है।