Explanations:
बरौनी भारत के बिहार राज्य के बेगूसराय जिले में स्थित एक कस्बा है। यह गंगा नदी के किनारे बसा हुआ है। यह बिहार का एक औद्योगिक कस्बा/शहर है। यहाँ पर बरौनी तेल शोधन कारखाना तथा बरौनी थर्मल पावर स्टेशन स्थापित किए गए हैं। बरौनी तेल शोधन संयंत्र इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के अधीन कार्यरत हैं। यह संयंत्र रूस और रोमानिया की मदद से स्थापित किया गया था तथा वर्ष 1964 ई. से कार्यरत है।