Explanations:
ध्रुव पर किसी वस्तु का वजन अधिकतम हो सकता है। किसी स्थान पर एक वस्तु का वजन उस स्थान पर उसके द्रव्यमान और गुरूत्वीय त्वरण का गुणनफल होता है पृथ्वी के ध्रुवों पर (g) का मान अधिकतम और भूमध्य रेखा पर न्यूनतम होता है। अत: अधिक गुरूत्वीय त्वरण के कारण ध्रुव पर वस्तु का वजन अधिकतम तथा भूमध्य रेखा पर न्यूनतम होता है।