Explanations:
विक्टोरिया पत्थर - विक्टोरिया पत्थर ग्रेनाइट के टुकड़े होते हैं जिनकी सतह को लगभग दो महीने तक सोडा सिलिकेट में डुबाकर रखने से कठोर हो जाती हैं। बिटुमिनस पत्थर - ग्रेनाइट व डॉयोराइट को बिटुमिनस पत्थर बनाने के लिये तैयार या परिष्कृत टार के साथ संष्लेशित किया जाता है। इनका उपयोग शोर, घिसाव और धूल प्रतिरोधी पत्थर की सतह प्रदान करने के लिये किया जाता है। इम्पेरियल पत्थर - बारीक पीसे हुये ग्रेनाइट को सावधानीपूर्वक धोया जाता है और पोर्टलैण्ड सीमेंट के साथ मिलाया जाता है। मिश्रण को वांछित आकार में ढाला जाता है और फिर 24 घंटे तक भाप में पकाया जाता है। उपचारित ब्लाकों को तीन दिनों के लिये सिलिकेट टैंकों में डुबोया जाता है। ये पत्थर विक्टोरिया पत्थर के समान है। रैनसम पत्थर-सजावटी फर्श तैयार करने के लिये सीमेंट के साथ सोडा सिलिकेट मिलाकर रैनसम स्टोन तैयार किया जाता है। इन्हें रासायनिक पत्थर भी कहा जाता है। इसकी संपीडन सामर्थ्य लगभग 32 N/mm² हैं।