Explanations:
दिल्ली सल्तनत के शासक अलाउद्दीन खिलजी के दक्षिणी सैन्य अभियान का नेता मलिक काफूर था। मलिक काफूर द्वारा दक्षिण भारत में चलाये गये प्रमुख अभियान निम्न हैं: 1. सन् 1308 में देवगिरी के यादव वंश के विरुद्ध 2. सन् 1310 में प्रतापरुद्र को पराजित किया जो कि काकतीय राजवंश के शासक थे। 3. सन् 1311 में होयसल वंश को पराजित किया।