Explanations:
किसी भी राज्य शहर अथवा क्षेत्र में शांति बनाए रखना अपराधों को कम करना और नागरिकों को सुरक्षा प्रदान करना कानून व्यवस्था का मुख्य अंग है। राज्य द्वारा निर्मित कानून राज्य के क्षेत्र के अधीन सभी लोगों पर लागू होता है। इस कानून को राष्ट्रीय कानून कहते हैं। कानून व्यवस्था और अपराधों से सम्बन्धित घटनाओं को रोकने के लिए कानून बनाया जाता है।