Explanations:
वातावरण की सबसे ठण्डी परत मध्यमण्डल है। 80 किमी. की ऊँचाई पर तापमान - 80ºC हो जाता है तथा यह -100ºC से - 133ºC तक हो सकता है। • आयन मण्डल का विस्तार 80 से 640 किमी. तक पाया जाता है। आयन मण्डल को ताप मण्डल भी कहा जाता है। इस मण्डल में तापमान तेजी से बढ़ता है एवं इसकी ऊपरी सीमा पर तापमान बढ़कर 1700ºC हो जाता है। पृथ्वी से प्रेषित रेडियो तरंगें इसी मण्डल से परावर्तित होकर पुन: पृथ्वी पर वापस लौट आती हैं। यहाँ गैसें आयनिक रूप में होती हैं।