Explanations:
डी.डी.टी. (Dichloro Diphenyl Trichloroethane) पहला आधुनिक कीटनाशक था। वर्तमान में पर्यावरणीय समस्याओं के कारण इस कीटनाशक का प्रयोग कम किया जाने लगा है, इसे द्वितीय विश्वयुद्ध के समय मलेरिया के विरुद्ध प्रयोग किया गया था, किंतु 1950 के बाद इसे कृषि कीटनाशक के रुप में प्रयोग किया जाने लगा। खेतों में इसके अत्यधिक प्रयोग से अनेक क्षेत्रों में मच्छर इसके प्रतिरोधी हो गए। यह प्रदूषक मिट्टी में मिलकर वनस्पतियों एवं फसलों को प्रभावित करता है। इसका प्रभाव जीव जन्तुओं एवं मनुष्यों पर पड़ता है। यह जल में कम घुलनशील है तथा अत्यधिक समय तक वातावरण में बना रहता है।