Explanations:
निम्नलिखित स्थालाकृतियों में से ‘यू’ आकार की घाटी का निर्माण हिमनदो द्वारा होता है और इसका नामकरण अंग्रेजी वर्णमाला के अक्षर 'U' के आधार पर हुआ है जिससे इस घाटी की आकृति मिलती है। अपरदन के कारण इनके दोनों किनारे काफी समानान्तर एवं अन्त्तोदर ढ़ाल वाले बन जाते हैं। जल प्रपात एक प्रमुख प्रवाही जल (नदी) कृत अपरदनात्मक स्थलरूप है। ‘वी’ आकार की घाटी का नामकरण अंग्रेजी वर्णमाला के 'V' अक्षर के आधार पर किया गया है। इस आकार की घाटियों का निर्माण युवा नदियों के द्वारा होता है। जब नदी निम्नवर्ती कटाव द्वारा अपनी तली को कम गहरा करती है, तो 'V' आकार के घाटियों का निर्माण होता है।