Correct Answer:
Option D - हड़प्पाकाल का पुरास्थल धौलावीरा गुजरात के ‘कच्छ के रण’ के मध्य स्थित द्वीप ‘खादिर’ में स्थित है। धौलावीरा तीन भागों में विभाजित था। नगर के महाप्रासाद वाले भाग के उत्तर में एक विस्तृत सम्पूर्ण एवं व्यापक समतल मैदान के अवशेष मिले हैं। इसके उत्तर में नगर का मध्य भाग है जिसे ‘पुर’ की संज्ञा दी गयी थी। इसके पूर्व में नगर का तीसरा महत्वपूर्ण भाग स्थित है जिसे ‘निचला शहर’ या ‘अवम नगर’ कहा जाता है। यह भारत में स्थित सिन्धु सभ्यता का दूसरा सबसे बड़ा नगर है। धौलावीरा की खोज 1967-68 में जे.पी. जोशी ने की। धौलावीरा से विशाल जलाशय के साक्ष्य प्राप्त हुए।
D. हड़प्पाकाल का पुरास्थल धौलावीरा गुजरात के ‘कच्छ के रण’ के मध्य स्थित द्वीप ‘खादिर’ में स्थित है। धौलावीरा तीन भागों में विभाजित था। नगर के महाप्रासाद वाले भाग के उत्तर में एक विस्तृत सम्पूर्ण एवं व्यापक समतल मैदान के अवशेष मिले हैं। इसके उत्तर में नगर का मध्य भाग है जिसे ‘पुर’ की संज्ञा दी गयी थी। इसके पूर्व में नगर का तीसरा महत्वपूर्ण भाग स्थित है जिसे ‘निचला शहर’ या ‘अवम नगर’ कहा जाता है। यह भारत में स्थित सिन्धु सभ्यता का दूसरा सबसे बड़ा नगर है। धौलावीरा की खोज 1967-68 में जे.पी. जोशी ने की। धौलावीरा से विशाल जलाशय के साक्ष्य प्राप्त हुए।