Correct Answer:
Option A - ‘तमस’ उपन्यास में आई घटनाओं का पहले से बाद का क्रम निम्नलिखित है-
(1) थिगलियों में लिपटे कंकड़, गुथे आटे का पुतला और उसमें खोंसी हुई लकडि़यों की खपच्ची पर नत्थू का पैर पड़ना और उसका खीझ उठना।
(2) रिचर्ड द्वारा बुद्ध की मूर्ति की चमक का वर्णन लीजा के सामने करना और लीजा द्वारा आदमियों के पत्थरों और खंडहरों में रस लेने के विषय पर आश्चर्य व्यक्त करना।
(3) शिष्टमंडल का रिचर्ड से मिलना और कर्फ्यू लगाने की अपील करना। बंगले से बाहर आते ही एक-दूसरे से बोलना बन्द कर देना।
(4) करीमखान द्वारा हाकिम की दूरन्देशी का जिक्र करते हुए मूसा और खिजर की कहानी सुनाना।
(५) लीजा द्वारा रिचर्ड का झगड़ा रुकवाने के लिए कहना पर रिचर्ड का यह उत्तर देना कि यह लोग मेरे खिलाफ लड़ें, उससे बेहतर है कि यह आपस में लड़ें।
‘तमस’ भीष्म साहनी द्वारा 1973 ई. में रचित उपन्यास है। इस उपन्यास में भारत विभाजन की साम्प्रदायिक विभीषिका का महाकाव्यात्मक अंकन हुआ है।
भीष्म साहनी के अन्य उपन्यास - झरोखा (1967), कडि़याँ (1970), वसंती (1980), मय्यादास की माड़ी (1988), कुंतो (1993), नीलू नीलिमा नीलोफर (2000)।
A. ‘तमस’ उपन्यास में आई घटनाओं का पहले से बाद का क्रम निम्नलिखित है-