Explanations:
भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस की स्थापना 1885 में ए. ओ. ह्यूम ने किया और इसका प्रथम अधिवेशन मुम्बई के गोकुलदास तेजपाल संस्कृत कालेज के परिसर में हुआ और इसके प्रथम अध्यक्ष डब्ल्यू. सी. बनर्जी थे। प्रथम अधिवेशन में 72 प्रतिनिधियों ने भाग लिया था। उस समय भारत के वायसराय लार्ड डफरिन थे। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रथम महिला अध्यक्षा एनी बेसेन्ट एवं प्रथम भारतीय महिला अध्यक्षा सरोजनी नायडू थीं।