Explanations:
दत्त कार्य दैनिक पाठ योजना का एक महत्वपूर्ण अंग है जिसके द्वारा कक्षा की क्रियायें संगठित एवं निर्देशित होती हैं। यह शैक्षिक क्रियाओं को दिशा देने का मुख्य साधन होता है। दत्त कार्य के निम्नलिखित विशिष्ट उद्देश्य होते हैं– 1. विद्यार्थियों को अभिप्रेरणा देना तथा उन्हें सीखने की क्रियाओं की ओर उन्मुख बनाना। 2. उद्देश्यों को स्थापित करना। 3. अध्ययन तथा दूसरी सीखने की क्रियाओं के लिये निर्देश देना।